फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों को लेकर भाई ने की भाई की हत्या!

Mon, 24 Feb 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के बंटवारे में एक भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर दूसरे भाई की हत्या कर दी और शव को खुर्दबुर्द करने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी के इस आरोप के बाद जब जीआरपी ने मामला दर्ज नहीं किया तो महिला ने कोर्ट में शिकायत दी।

अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि मृतक की पत्नी ने कोर्ट में कहा कि उसके पति को अभयपुर में मारा गया था।
विज्ञापन


सेक्टर-20 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कोर्ट में दायर शिकायत के मुताबिक, सेक्टर-16 राजीव कालोनी निवासी ललित देवी ने कहा कि सेक्टर-7 में एक दुकान बेची गई थी और इसके पैसों का उसके पति उदय कुमार व पति के भाई अभय कुमार में बंटवारा होना था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई। और अगले दिन उसे जीआरपी थाने से फोन आया कि उसके पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

अब कोर्ट में ललिता ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या हुई थी और अभय व उसके बेटों ने हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंक दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें