फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में खूनी टकराव, छोटे ने बड़े को भूना

Mon, 01 Sep 2014 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना के गांव कादियां में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को गोलियों से भून दिया। वहीं बीच बचाव कराने आई नौकरानी सुनीता की भी गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से हथियार लेकर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल बलवीर सिंह को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने सुनीता के पति छिंदर पाल सिंह की शिकायत पर आरोपी इंदरबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों भाई अकाली नेता इंद्रजीत सिंह कादियां के नजदीकी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जमीन के लिए तकरार थी भाईयों में

थाना लाडोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि बलवीर सिंह दुबई में भी कई साल बिता चुका है। वह करीब एक वर्ष पहले ही कादियां लौटा था।

दोनों भाईयों की गांव कादियां में कुछ जमीन थी, जो उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को ठेके पर दे रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिनों से तकरार चल रही थी। इंदरबीर और बलवीर में कई दिनों से कहासुनी हो रही थी, लेकिन परिजनों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो जाता था।

रविवार दोपहर को जमीन ठेके पर देने के कारण फिर से दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच इदरबीर सिंह अपने कमरे में गया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर ले आया।

इस दौरान करीब 15 साल से इंदरबीर सिंह के घर पर काम करने वाली सुनीता भी वहां मौजूद थी। जब इंदरबीर ने अपनी रिवाल्वर निकाली तो सुनीता ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

पहले नौकरानी, फिर भाई को मारी गोली

इसी दौरान इंदरबीर सिंह ने फायर कर दिया, गोली सुनीता के पेट के पास लगी। बुरी तरह से घायल सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच बलवीर पीछे की ओर मुड़ा तो इंदरबीर ने अपनी रिवाल्वर से दूसरी गोली उस पर चला दी जो उसकी पीठ पर लगी।

तीसरी गोली बलवीर के पेट के पास जा लगी। सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गोलियां चलने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब सुनीता को देखा तो वह मृत पड़ी थी, जबकि बलवीर की सांसें चल रही थी।

उन्होंने बलवीर को तुरंत डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन वह भी जिंदगी की जंग हार गया और उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इंदरबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें