फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! यूपी, बिहार से लड़कियां लाते और वेश्या बना देते

Sun, 26 Apr 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल राच्यों से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर पंजाब लाकर उन्हें शारीरिक शोषण के लिए आगे बेच देते। ऐसे कुकत्यों को अंजाम देने वाले गिरोह का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


गिरोह के चार सदस्यों को जोगा पुलिस ने काबू किया है। एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि जोगा पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हरियाणा और दिल्ली से लड़कियां लेकर गांव अकलिया आए हुए हैं।

गिरोह के सदस्य लड़कियों के शारीरिक शोषण के लिए इन्हें बेच देते हैं। इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की रहने वाली लड़की को बरामद

जोगा पुलिस के इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गांव अकलिया में एक महिला के घर रेड कर अशोक कुमार उर्फ फौजी वासी सिरसा, संदीप, उसकी पत्नी वासी इसमाईयला थाना सांपला (हरियाणा) राजू वासी कीरती नगर सिरसा को काबू किया है।

पुलिस ने वहां एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की को बरामद किया है। इस लड़की को वीरवार दोपहर बेचने की तैयारी की जा रही थी। वह भागकर गुरुद्वारा साहिब गई, जहां पुलिस ने उसे बरामद किया।

इस लड़की की भाषा भी पुलिस का समझ नहीं आ रही थी। जोगा पुलिस के अनुसार गिरोह में अकलिया की एक महिला भी शामिल है, जो फरार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें