फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में फंसी डीएसपी की अर्जी खारिज

Tue, 11 Feb 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रिश्वत लेते पकड़ी गई पंजाब पुलिस की डीएसपी राका गेरा की जब्त 87 लाख नगदी गहने और सील बैंक लॉकर को खोलने की अर्जी को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि आय से अधिक का मामला पंजाब में चल रहा है। जिसकेचलते अदालत ने डीएसपी को अर्जी खारिज कर दी।

मोहाली स्थित मुल्लापुर के बिल्डिर के के मल्होत्रा ने सीबीआइ 25 जुर्लाई 2011  को शिकायत दी थी कि मोहाली में तैनात डीएसपी राका गेरा उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।

वह उससे दो लाख रुपये की मांग कर रही है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने राका गेरा की सेक्टर 15 स्थित कोठी पर ट्रैप लगाया।

मुल्लापुर के बिल्डिर के के मल्होत्रा एक लाख रुपये लेकर डीएसपी की कोठी पर गए और उन्हें रिश्वत के एक लाख रुपये दे दिए। उसी समय सीबीआई ने डीएसपी को रंगे हाथ दबोच लिय था।
विज्ञापन


सीबीआई को डीएसपी के घर से 87 लाख रुपये कैश, 75 लाख की प्रापर्टी और कागजात बरामद किए थे। सीबीआई ने मामले में राका गेरा के रीडर मनमोहन सिंह को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने बिल्डिर के के मल्होत्रा की शिकायत पर डीएसपी राक गेरा और मनमोहन सिंह केखिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें