फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने तरनतारन में थाने से रिश्वत लेते एसएचओ दबोचा

Wed, 23 Mar 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन।
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जमीन के कब्जे को लेकर स्प्रे से फसल नष्ट करने के मामले पर हुए विवाद के दौरान घायल व्यक्तियों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाना खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विश्वामित्र को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर उसके क्वार्टर से 24 बोतलें अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर में 16 मार्च को जमीन पर कब्जे को लेकर एक गुट द्वारा स्प्रे करके फसल नष्ट कर दी। इसके बाद हुए विवाद में एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से कुछ सरकारी अस्पताल खेमकरण में भर्ती करवाए गए। सलविंदर सिंह पुत्र गज्जन सिंह, महताब सिंह पुत्र बघेल सिंह के साथ थाना खेमकरण के प्रभारी विश्वामित्र ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसका सौदा 35 हजार रुपये में तय हो गया।

शिकायतकर्ता सलविंदर सिंह और महताब सिंह ने इस बाबत विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी। डीएसपी नवदीप सिंह और इंस्पेक्टर हरदेव सिंह के आधारित विजिलेंस टीम ने सोमवार को थाना प्रभारी विश्वामित्र को थाने में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया लिया।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर के सरकारी क्वार्टर की तलाशी दौरान टीम ने 24 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की। इस बाबत सब इंस्पेक्टर विश्वामित्र के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधक एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी जायदाद की जांच शुरू कर दी हैं। इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें