फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में DC ऑफिस का चपड़ासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 07:48 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में आज विजिलेंस ने डीसी ऑफिस के चपड़ासी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी चपड़ासी का नाम सुरेश कुमार बताया जा रहा है। वि‌जिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर सुरेश को 10 हजार रुपये के साथ दबोचा। सुरेश में मनाना के जोगिंद्र कुमार को शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


समझौता 25 हजार में तय हुआ था और 10 हजार रुपये पहले देने की बात कही गई। जोगिंद्र ने इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी। विजिलेंस इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने जाल बिछाकर सुरेश के दबोचने की योजना बनाई।

इसके मुताबिक, जोगिंद्र 10 हजार रुपये लेकर सुरेश से मिलने पहुंचा। सुरेश ने दस हजार लेकर जोगिंद्र को ज्वॉइनिंग लेटर दे दिया। इसी बीच पुलिस ने छापा मार दिया और सुरेश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि सुरेश शिक्षा विभाग का चपड़ासी है और डीसी ऑफिस में डेपुटेशन पर तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें