रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की लिखित परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर देने वाले युवकों केमोबाइल फोन पर प्रश्नों के उतर पहुंच गए थे।
साइबर सेल की टीम ने सेक्टर 46 स्थित जीएमएसएसएस बने परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को को पकड़ा है।
पकड़े गए युवकों के पास से बरामद हुई पर्ची में लिखे उतर और उनकेमोबाइल फोन पर आए मैसेज मे प्रश्नों के उतर एक जैसे थे।
युवकों की पहचान झज्जर निवासी नरेंद्र कुलदीप, दीपक अहलावत ,रोहतक निवासी दीवेंद्र, गुलाब और सोनीपत निवासी दलबीर सिंह केरुप में हुई।
पुलिस ने नकल करने वाले युवकों के पास चार मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने पेपर लीक करने वाले दो युवकों के केमोबाइल नंबर सर्विलांस लगा दिए है।
सेक्टर 46 की स्कूल प्रिंसिपल सुदेश राघव की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र कुलदीप, दीपक अहलावत, दीवेंद्र, गुलाब और दलबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करने, साजिश रचने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी युवकों को दो दिन केपुलिस रिमांड पर भेज दिया।