हरियाणा के अंबाला कैंट इलाके से बड़ी खबर आ रही है। कैंट के गांव कलरहेड़ी में कुछ लोगों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। घर के पास शराब पीने से रोकने पर वे इतना गुस्सा हुए कि तलवार और डंडे लेकर घर पर ही टूट पड़े।
हमलावरों ने घर में मौजूद शिकायतकर्ता के मां-बाप, भाई और बहन पर तलवार से हमला कर दिया। छोटा बेटा परिजनों को लहुलूहान हालात में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। हमले में मां-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घर के मुखिया ने घर के पास कुछ लोगों को शराब न पीने के लिए टोक दिया था। इसी बात पर मामला बढ़ गया।