मोहाली फेज-3बी2 में बुधवार रात उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया जब डीएसपी सिटी2 रमनदीप सिंह नाइट ड्यूटी के दौरान चेकिंग पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर कुछ युवक कारों में स्टंट कर रहे थे। जब डीएसपी ने उन्हें ऐसा न करने से रोका तो वह रौब दिखाने लगे। डीएसपी ने उन्हें कहा कि वे पुलिस अफसर हैं फिर भी युवक उन्हें हल्के में ले रहे थे। युवकों ने उन्हें कहा कि वे कैसे मान लें कि वे पुलिस वाले हैं। इसके बाद डीएसपी ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस फोर्स के आने से पहले ही स्टंट करने वाले युवक वहां से फरार हो गए।
यह मामला बुधवार रात दो बजे का है। डीएसपी सिटी-दो अपने दो गनमैन के साथ सिविल ड्रेस में नाइट ड्यूटी पर थे। जब वह फेज-3बी2 में 24 गुना सात रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो वहां पर 15 से 20 युवक कारों में स्टंट करते हुए हुल्लड़बाजी कर रहे थे। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा न करने को कहा। इससे जान को नुकसान हो सकता है। इस दौरान स्टंट करने वाले युवक डीएसपी सिटी रमनदीप सिंह उलझ गए। साथ ही स्टंट करने जारी रखे। इसे बाद डीएसपी ने कहा कि वे पुलिस वाले हैं, लेकिन स्टंट करने वाले नहीं रुके।
इसके बाद डीएसपी ने तुरंत कंट्रोल रूम पर फोन कर फोर्स बुलाई। इसी बीच स्टंट करने वालों को अहसास हो गया कि उनसे गलती हो गई है। इसके बाद वे कारें लेकर वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर कुछ कारों के नंबर नोट कर लिए हैं। साथ ही मामले की पड़ताल की जा रही है। हालांकि डीएसपी सिटी का कहना है कि उनकी कोशिश यही है कि शहर में इस तरह किसी को भी हुड़दंग न मचाने दिया जाए।
100 नंबर फोन किया तो भी लगा चंडीगढ़
जानकारी के मुताबिक जब रात को डीएसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया तो इस दौरान पहले चंडीगढ़ में कॉल लग गई। इसके बाद दोबारा उन्होंने कॉल मिलाई तो मोहाली में लगी।