फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बेटी को किया ब्लैकमेल, अब मां का कर डाला ऐसा हाल

Mon, 17 Apr 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले लड़कों ने युवती को ब्लैकमेल किया और जब मां इसकी शिकायत लेकर उनके घर पहुंची तो उसके साथ ऐसा सलू‌क किया गया, जिसने सबको झकझोर दिया है। आरोपियों ने शिकायत करने गई मां को ही शिकार बना डाला,  वहशीपन की हदों को पार करते हुए आरोपियों ने महिला का ऐसा हश्र किया, जिससे हर कोई सन्न है।
विज्ञापन


घटना पंजाब के बरनाला की है। जहां के गांव पंधेर की एक महिला पर उसके गांव की ही एक महिला ने अपनी लड़कियों व एक लड़के के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित महिला के एक हाथ की अंगुलियां भी काट डाली। हमले से उसके सिर में गहरा घाव भी हो गया है।

स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल सुखविंदर कौर ने बताया कि उस पर गांव की ही महिला भोली ने अपनी दो लड़कियों और गांव के लड़के सनी को साथ लेकर रास्ते में उसे घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में घेर कर ‌किया हमला

महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला, - फोटो : Demo Pic
सुखविंदर ने बताया कि उसकी लड़की को सभी मिलकर ब्लैकमेल कर रहे थे, लड़की ने जब यह बात उसको बताई तो वह उनके घर शिकायत देने चली गई। इस पर आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर हमला कर दिया।

उसे गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़िता सुखविंदर कौर के बयानों पर भोली कौर व उसकी दोनो लड़कियों और सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें