फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्ती गुल हुई तो प्रेमिका से मिला पर लोगों ने धुना

Fri, 02 May 2014 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थर्मल(पानीपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोदापुर में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की लोगों ने खासकर महिलाओं ने जमकर धुनाई की। मामला पुलिस तक जाता देख प्रेमी ने आगे से कभी गली में न आने की कसम उठाई तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सोदापुर में महिला किराए पर रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है और कभी-कभार ही घर आता है। ऐसे में पास की ही एक कालोनी का युवक उसके घर आने-जाने लगा।

आसपास के लोगों ने एतराज जताया, मगर दोनों बाज नहीं आए। रात के समय बिजली गुल थी, जैसे ही वह वहां पर आया तो आसपास की महिलाओं ने उसे पकड़कर लिया और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद महिला का पति भी आ गया। मामला बढ़ता देखकर प्रेमी ने सभी के सामने माफी मांग ली। लोगों ने महिला और उसके पति को तीन दिन के अंदर कमरा खाली करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें