फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी टीचर से कार छीन ले गया युवक, तरीका भी ऐसा कि पुलिस हैरान

Mon, 19 Dec 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
एक युवक लेडी टीचर से कार छीनकर ले गया। ऐसा करने के लिए उसने जो तरीका अपनाया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला पंजाब के जालंधर का है। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित रणवीर क्लासिक होटल के पास एक लुटेरा पिस्तौल के बल पर शिक्षिका की कार उस समय छीनकर ले गया, जब वह अपनी वैगन आर को एक किनारे लगा मोबाइल पर बात कर रही थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एडीसीपी सिटी जसबीर सिंह, एसीपी नार्थ दीपिका सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एडीसी पी जसबीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरु रामदास कॉलोनी की रहने वाली अनु खुल्लर पठानकोट रोड पर स्थित ब्यास गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। अनु खुल्लर ने बताया कि वह पौने तीन बजे स्कूल से छुट्टी कर घर वापस घर जा रही थी कि रास्ते में रणवीर क्लासिक होटल के पास उनको फोन आ गया।

वह अपनी वैगन आर को एक किनारे लगाकर फोन सुनने लगी। उनकी गाड़ी के दरवाजे लॉक नहीं थे कि इतने में एक व्यक्ति जबरन आकर उनकी कार में बैठ गया। उन्हें पिस्तौल की गोली मारने की धमकी दे कार की चाबी मांगी। अनु ने बताया कि वह काफी घबरा गई थी और इसलिए उसने चाबी दे दी। इसके बाद वह ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसकी वैगन आर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


अनु खुल्लर ने बाद में शोर मचाया, लेकिन लुटेरा कार लेकर भाग निकलने में सफल हो गया। एडीसी पी जसबीर का कहना है कि नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें