पहले फेसबुक पर 25 साल की इस युवती से दोस्ती की। फिर उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। असलियत सामने आने पर जब लड़की ने पुलिस में जाने की बात कही, तो उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकियां दीं।
सदर थाना पुलिस ने इस मामले को हिंदू संगठनों की ओर से उठाए जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी कमलजीत सिंह खरोड़ पंजाबी गीत लिखता है और गांव अबलोवाल का रहने वाला है।