एक नौजवान रक्षाबंधन से ठीक पहले अपने ही बड़े भाई और बहन का कातिल बन गया। इस दोहरे हत्याकांड की वजह प्रेमिका बनी। वारदार पंजाब के अमृतसर में अंजाम दी गई। आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि दीपक का बड़ा भाई चंदन कुमार कपूरथला थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था और उसे तीन महीने पहले ही एक केस में अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। सदर मजीठा रोड थाना की इंचार्ज राजबीर कौर ने बताया कि इंस्पेक्टर चंदन कुमार मजीठा रोड डायमंड एवेन्यू गली नंबर 3 में अपनी मां, बहन बिंदू बाला और छोटे भाई दीपक के साथ रहता था।
दीपक कुंवारा था और वह अपनी शादी को लेकर अकसर घरवालों से झगड़ा करता रहता था। रात को घर पहुंचे चंदन से दीपक की इसी बात को लेकर बहस हो गई। दीपक ने किचन से चाकू उठा लिया। उसकी बहन बिंदू बाला ने इसका विरोध किया तो दीपक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने चंदन के पेट में चाकू मार दिया।
चंदन को एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया मगर इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। एसएचओ राजबीर कौर ने बताया कि बिंदु बाला का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। इंस्पेक्टर चंदन भी तलाकशुदा था।