फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिप होकर पेड़ से टकराया और गिर गया, फिर जो हुआ मची चीख पुकार

Tue, 08 Nov 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
एक्टिवा सवार स्लिप होकर पेड़ से टकराया और सड़क पर गिर गया। उसके बाद कुछ ऐसा कि परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसा देर रात चंडीगढ़ में सेक्टर 25 और 38 के लाइट प्वाइंट पर हुआ। हादसा हेल्मेट न पहनने के कारण हुआ। अगर उसने हेल्मेट पहना होता तो सिर में चोट न लगती।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी देते हुए सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश ने बताया की हादसे में सेक्टर-25 रहने वाले संजू (20) की मौत हुई है। सोमवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर किसी काम को लेकर एक्टिवा से बाहर निकला और जब घर लौट रहा था उस समय ये उसका एक्टिवा स्लिप हो गया और पेड़ से जा टकराया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला है कि एक्टिवा सवार संजू बिना हेलमेट तेजी से सेक्टर-25 कॉलोनी की तरफ आ रहा था कि अचानक उसकी एक्टिवा स्लीप होकर पेड़ में जा टकराई। हादसे में उसके मुंह व सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। एक  राहगीर की सूचना पर पहुंची पीसीआर ने घायल संजू को पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। जबकि, अगर सिर में हेलमेट होता तो सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट नहीं लगती और संजू की जान बच सकती थी। मंगलवार दोपहर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। संजू एक प्राइवेट कंपनी में चपरासी का काम करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें