फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बाल-बाल बचे

Wed, 05 Aug 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके दो दोस्त बाल-बाल बच गए। तीनों दोस्त जीरकपुर के गांव भबात के निवासी है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के हवलदार रणजीत सिंह ने बताया कि संजीव कुमार (24) निवासी गांव भबात दोस्त रविंद्र सैनी और रोहित कुमार एक बाइक पर जीरकपुर से डेराबस्सी की ओर जा रहे थे।

गांव भांखरपुर में जब वह पहुंचे तो आगे एक हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। इस कारण वह रेलवे ओवरब्रिज पर जाने की जगह नीचे सर्विस लाइन से जाने लगे। रेलवे लाइन के पास युवकों ने बाइक साइड में खड़ी कर घूमना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अंबाला से चंडीगढ़ की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र व रोहित बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें