फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं में फेल होने पर छात्र ने फंदा लगाया

Sun, 04 Jun 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
10वीं की परीक्षा में फेल होने पर मलोया के छात्र ने आत्महत्या कर ली। इसका पता उस वक्त लगा जब उसके भाई ने उसे फंदे पर लटके देखा। उसने फौरन इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सेक्टर-16 अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में सीबीएसई का 10वीं का रिजल्ट आया था। चंडीगढ़ के मलोया निवासी 16 वर्षीय योगेश ने भी इस साल 10वीं की परीक्षा दी थी। शाम को वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसके भाई ने उसे बताया कि उसका रिजल्ट आ गया है। उसने घर आकर रिजल्ट देखा तो वह फेल था। जबकि उसके सभी दोस्त पास हो गए थे।  

योगेश के पिता पवन के अनुसार वह रिजल्ट देखने के बाद दुखी था और तनाव में आ गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम को करीब 8 बजे उसका भाई आया और उसके कमरे में गया। वहां उसने योगेश को पंखे पर लटके  देखा तो शोर मचा दिया। परिजनों के अलावा आस पड़ोस के लोगों ने उसे नीचे उतारा। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें