एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर पेड़ से बांधकर जहर पिला दिया।
घटना हरियाणा के गन्नौर की है। गांव घसौली में जमीन बंटवारे के झगड़े में यह वारदात अंजाम दी गई। जब छोटे भाई की पत्नी उसे अस्पताल ले जाने लगी तो उससे भी मारपीट की। किसी तरह वह अस्पताल पहुंचे लेकिन उससे पहले ही किसान की मौत हो गई।
पुलिस ने पत्नी के बयान पर जेठ, जेठानी और उनके दो बेटों पर मामला दर्ज किया है। गांव घसौली निवासी मुकेश का बड़े भाई सुरेश के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 7.00 बजे उसका पति खेत गया था।
एक राहगीर की मदद से घर तक पहुंचा
खिलाया जहर
- फोटो : demo
दो घंटे बाद जब उसने फोन किया तो उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। करीब 15 मिनट बाद मुकेश घर पहुंचा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और उल्टियां कर रहा था। पूछा तो मुकेश ने बताया कि बड़े भाई सुरेश, उसके बेटे सागर और गोलू ने खेत में उसे पीटा और बाद में पेड़ से बांध कर जहरीला पदार्थ पिला दिया।
वह खुद को वहां से छुड़ा कर भाग निकला और एक राहगीर की बाइक पर घर पहुंचा। मोनिका जब मुकेश अस्पताल ले जाने लगी तो उसका जेठ सुरेश, जेठानी रेखा दोनों बेटों के साथ घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर वह पति को इलाज के लिए गन्नौर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंची।
वहां चिकित्सकों ने उसके पति को दिल्ली रेफर कर दिया। वहां, चिकित्सकों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। जीटी रोड गन्नौर चौकी प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।