फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः बाउंसरों ने सरेआम दिखाई गुंडागर्दी, नौजवान को लात-घूंसों और लाठी डंडों से पीटा

Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
युवक को पीटते बाउंसर
विज्ञापन
ग्लोबल बिजनेस पार्क माल में स्थित डिस्कोथेक जंकयार्ड में बाउंसरों ने ऐसी गुंडागर्दी दिखाई कि एक नौजवान अस्पताल के बिस्तर तक पहुंच गया। मामला जीरकपुर में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे का है। इस घटना का पता तब चला जबकि मंगलवार को सोशल मीडिया में घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाउंसरों की गुंडागर्दी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


बाउंसर एक युवक को बेदर्दी से पीट रहे हैं। बाउंसर युवक पर लात-घूंसे और डंडे बरसा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ग्लोबल बिजनेस पार्क की पहली मंजिल पर स्थित जंकयार्ड डिस्कोथेक में एक युवक आता है और उसकी क्लब में मौजूद बाउंसरों कहासुनी होती है। उसके बाद बाउंसर युवक को धक्का मुक्की करते हुए क्लब से बाहर धकेल देते हैं।

क्लब के बाहर बालकनी में मौजूद अन्य बाउंसर युवक को एक के बाद एक लात-घूंसे और डंडों के साथ पीटना शुरू कर देते हैं। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक ने अपने दोनों हाथ जोड़कर बाउंसरों से माफी भी मांगी, लेकिन वे युवक को तब तक पीटते रहे जब तक वह गंभीर रूप से जख्मी नहीं हो गया।
विज्ञापन


काफी देर बाद बाउंसरों ने उसे छोड़ा। फिर युवक के जानकार जख्मी हालत में उसे उठाकर अपने साथ लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

गश्त पर थे ड्यूटी आफिसर

जंकयार्ड डिस्कोथेक के बाहर जब यह घटना घटी, तब ड्यूटी ऑफिसर भूपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ वहां गश्त पर थे। उन्होंने देर रात डेढ़ बजे ऊंची आवाज में चल रहे गानों को लेकर जंकयार्ड क्लब प्रबंधन खिलाफ डीसी के आदेशों की उल्लंघना के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। मारपीट की घटना का बाउंसरों ने पुलिस अधिकारियों को पता नहीं चलने दिया।

क्लब के बाहर बाउंसरों की टीम ने युवक की बुरी तरह से पिटाई की। यह कानून के नियमों की उल्लंघना है। युवक से कोई गलती हुई थी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस के पास है। इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर संबंधित ड्यूटी ऑफिसर को मामले में जांच करने को कहा गया है। इसके साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों को थाने में बुलाकर पूछताछ करने को कहा गया है।
- गुरजीत सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें