देर शाम को परिजनों ने इंद्री थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। वहीं शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे झेलम एक्सप्रेस के लोको पायलट ने पटरियों पर आसपास पड़े शवों को देखा तो कंट्रेल रूम के जरिए पुलिस को बताया। इसके बाद दोनों के शवों को थाने में लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।
युवक के परिजन थाने में पहुंचे तो बताया कि वह मृतक लड़की को नहीं जानते। वहीं देर रात मृतक लड़की के परिजन भी करनाल से अंबाला पहुंचे और थाने के शवगृह में दोनों के शवों को देखा। जांच अधिकारी सत्यवीर ने बताया कि दोनों ने सुसाइड किया है या किस तरह से यह ट्रेन की चपेट में आए हैं।
अभी इसकी जांच की जा रही है। लेकिन मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं जीआरपी एसएचओ रामबचन ने बताया कि लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरुवार शाम थाना सदर में दर्ज किया गया था। दोनों का शुक्रवार सुबह शव मिला।