फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिला बाउंसर

Tue, 11 Feb 2014 05:24 PM IST
राजेश ढल्ल/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 में एक युवक अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है। युवक का साहिल ठाकुर बताया जा रहा है। वह बांउसर का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, साहिल ठाकुर नामक युवक सेक्टर-22 में एक किराए के कमरे में रहता था और बाउंसर का काम करता था। आज सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर लोगों ने तुरंत सेक्टर-17 थाने में सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। साहिल बैड पर मृत हालत में पड़ा था। छानबीन करने पर पुलिस को कमरे से नशे की पुड़ियां बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि नशे की ओवरडोज के कारण साहिल की मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें