फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के बच्चे की मां बनना चाहती है छात्रा

Tue, 11 Feb 2014 04:29 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन की एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने टीचर के बच्चे की मां बनने की इच्छा जाहिर की है। अपने कथित प्रेमी व गणित के टीचर को लिखे प्रेम पत्र में उस छात्रा ने लिखा है कि वह अपने टीचर से बेहद प्यार करती है।
विज्ञापन


दो साल पूर्व ये प्रेमी युगल एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच एक साल तक अफेयर चला और फिर इसके एक साल बाद ही दोनों इंग्लैंड से भागकर फ्रांस चले गए थे, जहां पुलिस ने छात्रा के टीचर को लड़की को बहला-फुसलाकर भगा के लाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था।

जेल में साढ़े पांच साल की सजा काट रहे जेरमी फॉरेस्ट पर अपनी छात्रा का अपहरण करने और उसे बरगला कर अपने साथ भगा कर ले जाने का आरोप है।

फॉरेस्ट को लिखे भावनात्मक पत्र में उक्त छात्रा ने लिखा है कि वह अब भी अपने टीचर के साथ रिश्ते को रखना चाहती है और वह उसके जेल से बाहर आने का इंतजार करेगी। फॉरेस्ट के जेल से बाहर आते ही वह फिर से नई जिदंगी की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


वहीं, 31 साल के जेरमी फॉरेस्ट की पत्नी, जिसकी शिकायत (प्यार में धोखा देकर उसे छोड़ दिया) के आधार पर जेरमी को गिरफ्तार किया गया था और अभी उसे कुख्यात जेल डार्टमोर में भेज दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें