फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने एक्टिवा में मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार

Fri, 23 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मटौर बैरियर के पास एक बोलेरो ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर सवार दो महिलाएं समेत तीन घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-52 स्थित टीन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपनी बहन अमृता को एक्टिवा से सेक्टर-49 में छोड़ने जा रहा थे। 

उनकी पत्नी ममता सूद और भतीजा अप्रीत भी स्कूटर पर बैठा हुआ था। जब वह मटौर बैरियर के पास पहुंचे तो एक बोलेरो ने स्कूटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी पत्नी ममता सूद, बहन अमृता और भतीजा अप्रीत घायल हो गए। 
विज्ञापन


जबकि वह बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद सुनील ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। 

मौके पर पीसीआर पहुंची और घायलों को जीएमसीएच-32 अस्पताल ले गई। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें