फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाने वाले नपेंगे

Tue, 02 Sep 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर वेबसाइट बनाकर फर्जी तरीके से कमाई करने वाली दिल्ली की नेटगेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नेट निवारण इंटरनेट सर्विस लिमिटेड के डायरेक्टर पर अदालत में केस चलेगा।
विज्ञापन


साइबर सेल आतिरखान, सुनील कुमार सिंह और अजफर के खिलाफ अदालत में वीरवार तक चार्जशीट पेश करेगी। इसके बाद अदालत तीनों पर आईटी एक्ट केतहत आरोप तय कर सकती है।

यह था मामला
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को फरवरी में सूचना मिली थी कि दिल्ली की कंपनी ने उनकेनाम पर वेबसाइट बनाकर विज्ञापन लेकर कमाई कर रही है। मिल्खा सिंह के कहने पर वकील तरमिंदर सिंह ने मामले की शिकायत दी थी। वकील द्वारा दी शिकायत में बताया था कि मिल्खा सिंह के नाम से किसी ने वेबसाइट बना ली है।
विज्ञापन


वेबसाइट बनाने से पहले मिल्खा सिंह से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि वेबसाइट बनाने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया था कि भाग मिल्खा भाग फिल्म रिलीज होने के बाद ही वेबसाइट बनाई गई थी।

शिकायत होने के बाद साइबर सेल ने जब जांच शुरू की तो कंपनी ने मिल्खा सिंह केनाम पर बनाई गई वेबसाइट को बंद कर दिया था। साइबर सेल ने जांच के बाद कंपनी के डायरेक्टर और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें