फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर 41 में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, दो दिन से घर से लापता था वीर सिंह

Tue, 16 Dec 2025 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सेक्टर 41 बुटरेला निवासी वीर सिंह कैटरिंग का काम करता था। उसका एक बेटा और बेटी है। वह पिछले दो से तीन दिन से लापता था। परिजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 41 में वेरका बूथ के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने शव को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। 
विज्ञापन


सेक्टर 39 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि सेक्टर 41 बुटरेला निवासी वीर सिंह कैटरिंग का काम करता था। उसका एक बेटा और बेटी है। वह पिछले दो से तीन दिन से लापता था। परिजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे। मंगलवार सुबह उसका भाई ढूंढता हुआ सेक्टर 40/41 लाइट प्वाइंट के पास सेक्टर 41 में वेरका बूथ के पास पहुंचा तो वीर सिंह सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना प्रभारी रामदयाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। रामदयाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। मौके से पुलिस को शराब का पव्वा और पानी की बोतल मिली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीर सिंह शराब पीने का आदी था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें