फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलू राम पूनिया हत्याकांड: कोठी के बाहर दिखीं दो संदिग्ध गाड़ी, परिजनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Tue, 16 Dec 2025 12:39 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

वर्ष 2001 में रेलूराम पूनिया की बेटी सोनिया ने  पति संजीव के मिलकर रेलूराम पूनिया सहित परिवार के बाद आठ लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने संजीव और सोनिया को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
दो संदिग्ध गाड़ियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया के घर के बाहर दो संदिग्ध गाड़ियां दिखाई दीं। विधायक के परिजनों के मुताबिक संजीव की रिहाई के अगले ही दिन यह गाड़ियां दिखाई दीं। परिजनों के अनुसार उनकी रेकी जा रही है। परिजनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की है।

विज्ञापन


रेलूराम पूनिया के भतीजे नवीन पूनिया ने बताया कि यह दोनों गाड़ियां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज में यह दिखाई दे रहा है कि एक युवक गाड़ी से उतरकर रेकी कर रहा है और उसके पास हथियार भी है। कोठी पर तैनात पुलिस कर्मी के टोकने पर वह युवक गाड़ी मोड़ कर वहां से चला जाता है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले ही दामाद संजीव को मिली थी अंतरिम जमानत 
वर्ष 2001 में रेलूराम पूनिया की बेटी सोनिया ने  पति संजीव के मिलकर रेलूराम पूनिया सहित परिवार के बाद आठ लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने संजीव और सोनिया को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही संजीव अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया है। संजीव करनाल जेल में बंद था। उसके बाहर आने के बाद रेलूराम पूनिया के परिजनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस बार पुलिस प्रशासन की तरफ से एक पुलिस पीसीआर कोठी के बाहर तैनात कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें