घर की रखवाली के लिए ड्राइवर धर्म सिंह को छोड़ कर चले गए। परिवार की गैर मौजूदगी में आरोपी ने बीएमडब्ल्यू कार और चार लाख रुपये की नकदी के साथ साथ कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया।
वारदात के बारे में किसी पड़ोसी को भी जानकारी नहीं हुई। जब रमन रिशी घर लौटे तो देखा कि गाड़ी वहां पर नहीं थी और मेन गेट खुला था। उन्हें कुछ आशंका हुई तो वह तुरंत घर के अंदर गए।
सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व अन्य कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रछपाल कौर ने बताया कि आरोपी गाड़ी अंबाला में छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी तो बरामद कर ली गई है लेकिन आरोपी का अभी कुछ पता नहीं है।
उसका नेपाल का पता निकलवा लिया गया है। जिसने उसे रखवाया था उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।