फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में चलीं तलवारें और गंडासियां, 9 जख्मी

Mon, 05 Jan 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी और मारपीट के बाद देर रात दो गुटों में तलवारें, गंड़ासियां और लाठी-डंडे जमकर चले। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांधी नगर इलाके की है। इस खूनी भिड़ंत में नौ लोग जख्मी हो गए। इस खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराए गए हैं।
विज्ञापन


वारदात शनिवार को मामूली कहासुनी और मारपीट के बाद देर रात को हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी हुए युवकों को लहूलुहान अवस्था में पीसीआर से लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, वारदात के दौरान उपद्रवियों ने गांधी नगर की एक गली में खडे़ दो थ्रीव्हीलरों को लाठी-डंडों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट के बाद भी कई युवक हथियारों से लैस होकर सिविल अस्पताल के बाहर भी काफी देर तक जमे रहे।

जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने मिलकर शनिवार सुबह एक युवक की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद यह विवाद गहरा गया और देर रात करीब साढे़ दस बजे लाठियों, डंडों, तलवारों और गंड़ासियों से लैस तीन दर्जन युवक रेशमा वाली गली में आ धमके और इन्होंने आते ही गली में खडे़ दो थ्रीव्हीलरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बेदी के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया गया है कि झगड़ा होने वाले युवकों का ऑटो समझकर इन युवाओं ने एक अन्य व्यक्ति का थ्रीव्हीलर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ये हमलावर आगे निकल गए, जहां दूसरे गुट के युवकों पर इन्होंने जानलेवा हमला किया। यहां दोनों गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

इस खूनी संघर्ष में घायल हुए युवकों में गांधी नगर निवासी सचिन पुत्र ओमबीर, सुरेंद्र पुत्र बलराम, राजीव पुत्र देवराज, रवि पुत्र जीत सिंह, जग्गा पुत्र केसाराम, धर्मेंद्र पुत्र महिपाल और राजीव पुत्र जयपाल शामिल हैं। इनमें से राजीव और धर्मेंद्र को नाजुक हालत के चलते डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। इसके अलावा दीपक और कालू को भी मामूली चोटें आईं। हालांकि उन्हें अस्पताल में दाखिल नहीं कराया गया।

कॉलोनीवासियों के अनुसार, खूनी संघर्ष की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के न पहुंचने पर कॉलोनी के लोगों ने मंत्री कृष्ण बेदी के बड़े भाई सुभाष बेदी को इस वारदात से अवगत कराया और उनके फोन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज: प्रभारी
कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह के मुताबिक सचिन कुमार ने उक्त हमले की शिकायत की है। पुलिस ने सचिन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें