फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान हो जायें, कहीं आपका किरायेदार तो नहीं कर रहा ऐसा काम

Tue, 04 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
अगर आप भी मकान किराये पर लेकर रहते हैं, या फिर खुद किराये पर मकान देते हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि आपके किरायेदार की चालाकी आपको जेल भेज सकती है। एक ऐसे गिरोह के बारे में पंजाब बरनाला में पता चला है।
विज्ञापन


जो लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर गिरफ्त में ले लेते हैं। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करते हैं।  इस गिरोह के काम करने का जब आपको पता चलेगा तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जायेंगी।

आमतौर पर किराये के मकान देने से पहले आजकल लोग हर तरह की जानकारी इकट्ठी कर लेते हैं। लेकिन मानसिकता कब बदल जाये ये तो किरायेदार को भी नहीं पता चलता।  
विज्ञापन


जिस कहानी के बारे में  हम आपको बताएंगे संभव है कि वो आपने फिल्मों में देखी हों। लेकिल बरनाला में MMS बनाने वाले इस गिरोह का तरीका फिल्मी कहानी से भी ज्यादा झकझोर देने वाला है।

 
विज्ञापन

पहले की पिटाई फिर बनाया MMS

मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : Demo Pic
इस गिरोह का खुलासा उस समय हुआ जब शहर के एक युवक के मकान में रह रहे इस गिरोह के साथ नशे के आरोप में जेल काटकर आई एक लड़की भी रहने लगी। मकान मालिक ने बताया कि इस गिरोह के बारे में उसे तब पता चला जब वह उनसे मकान का किराया लेने गया।

गिरोह के सदस्यों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और धमकाकर उसके कपडे़ उतरवा लिए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

आरोपियों ने मकान मालिक को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को मामले की शिकायत की तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे साथ ही उसे और उसके लड़के को मौत के घाट उतार देंगे।

डर के मारे मकान मालिक डेढ़ महीना तो चुप रहा, लेकिन जब ब्लैकमेलिंग की हद बढ़ गई तो उसने सारी घटना अपने लड़के के दोस्त को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

जिला पुलिस मुखी सुशील कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना की ड्यूटी लगाई। स्वर्ण खन्ना एसपीडी ने बताया कि गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें