फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की मां को घायल कर लूटा

Sun, 29 Jun 2014 08:26 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां बेखौफ लुटरों ने भाजपा सांसद की मां को घायल कर लूट लिया। वारदात जालंधर की ग्रोवर कालोनी में बाद दोपहर होशियारपुर से नवनिवार्चित सांसद विजय सांपला की मां के साथ घटित हुई।
विज्ञापन

सूरजकुंड फरीदाबाद में भाजपा शिविर में गए हैं सांसद

सांसद विजय सांपला अपनी पत्नी सुदेश सांपला के साथ सूरजकुंड फरीदाबाद में भाजपा शिविर में गए हुए हैं। ग्रोवर कालोनी में उनकी मां बिमला देवी सांपला और बेटा साहिल सांपला थे। बिमला देवी रोज की तरह कोठी के दरवाजे पर कुर्सी लगाकर बैठी हुईं थीं।

दोपहर बाद काले रंग की पल्सर पर सवार एक युवक आया और पूछा कि क्या आगे गली बंद है? इस पर बिमला देवी ने कहा कि आगे रास्ता बंद है। इसके बाद लुटेरे ने वापस लौटने के लिए बाइक घुमाई और बिमला देवी के पास जाकर उनके कान से बाली झपटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बाली खींचे जाने से कान से खून बहने लगा

बाली खींचे जाने से उनके कान से खून बहने लगा। चीख सुनकर आस पास के लोग और सांसद सांपला के सहयोगी अमित तनेजा मौके पर पहुंचे। तब तक लुटेरा आंखों से ओझल हो चुका था।

वारदात की सूचना पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह को दी गई। डिप्टी पुलिस कमिश्नर नवीन सिंगला खुद मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। बिमला देवी को तुरंत आदर्श अस्पताल ले जाया गया। वहां सांसद सांपला के सहयोगी भी पहुंचे। भाजपा नेता अमित तनेजा ने उनको पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें