चंडीगढ़ में निजी चैनल मालिक ने 3.90 करोड़ रुपये की ठगी की तो पीड़ितों ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीबीआई जांच की मांग की। मंगलवार को प्रेस कर्मियों से बात करते हुए गुरशरण सिंह ने कहा कि उनका यूटी पुलिस से विश्वास उठ गया है। केस की जांच सीबीआई करे तभी इंसाफ मिलेगा।
पीड़ितों ने बताया कि चंडीगढ़ से चैनल चलाने वाले लाभ सिंह अहलुवालिया और उसका बेटा इकबाल सिंह अहलुवालिया ने कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। वह मीडिया के नाम का फायदा उठाकर लोगों को ठगते है।
पिछले साल गुरशरण सिंह ने सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में चैनल के मालिक और उसके परिवारवालों के खिलाफ 3.90 करोड़ की ठगी करने का केस भी दर्ज करवाया था।
किडनैप करने की कोशिश भी की थी
पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने एक बार उनकी किडनैप करने की भी कोशिश की थी। मीडिया के सामने उन्होंने किडनैपिंग करने की एक फुटेज भी पेश की। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों की रसूख के आगे पुलिस उन पर हाथ डालने से बच रही है। मामला अगर सीबीआई को दिया जाए तभी न्याय मिलने की उम्मीद है।