फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रमजीत सिंह हत्याकांड: इंस्पेक्टर समेत 3 और बर्खास्त

Sun, 18 May 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी बिक्रमजीत सिंह हत्याकांड में शामिल दो हवलदारों और एक इंस्पेक्टर को विभाग ने डिसमिस कर दिया है। इस बारे में पुलिस विभाग की ओर से दो अलग अलग आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीनों आरोपी भूमिगत हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल की ओर से जारी आदेश के तहत बिक्रमजीत हत्याकांड में शामिल हवलदार अमनदीप सिंह नंबर 221 और हवलदार लखविंदर सिंह नंबर 200 को डिसमिस कर दिया गया है।

इस बारे में जारी आदेशों में कहा गया है कि पंजाब पुलिस एक अनुशासित पुलिस विभाग है। दोनों कर्मचारियों ने नियमों को तोड़ कर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिस से पुलिस विभाग का अक्स प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


इसलिए विभाग में इनकी सेवाओं को समाप्त किया जाता है। इस मामले को एक गंभीर अपराध मानते हुए डीआईजी बार्डर रेंज एके मित्तल की ओर से संविधान की धारा 322 (2)  बी के तहत पुलिस जिला बटाला मेें तैनात इंस्पेक्टर नौरंग सिंह को भी डिसमिस कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें