फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया के करीबी अकाली नेता की संदिग्ध हालातों में मौत

Sun, 27 Apr 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी रहे यूथ अकाली दल के पूर्व उपप्रधान मनिंदर पाल सिंह उर्फ सन्नी गुडविल की शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन


सन्नी गुडविल तत्कालीन एआईजी सुरिंदर सिंह मंड पर कातिलाना हमले का आरोपी था। थाना सराभा नगर पुलिस ने सन्नी की मौत की खबर मिलते ही मौके पर शव कब्जे में ले लिया।

हालांकि सन्नी के परिजनों ने पुलिस को मौत की वजह हार्ट अटैक बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया लेकिन सन्नी का शव नीला पड़ चुका था। पुलिस ने आशंका जताई कि उसकी मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने कहा कि सन्नी को देर रात करीब एक बजे उसका दोस्त घर के बाहर छोड़ गया था। सन्नी सुबह करीब चार बजे उठा और बाथरूम जाने के बाद दोबारा सो गया।

सुबह करीब सात बजे परिजनों ने उसे उठाया तो वह बेहोश था। उसे तुरंत रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
परिजनों ने सन्नी की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी लेकिन इलाके में फैली खबर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सन्नी का शव नीला पड़ चुका था, जिसकी वजह से पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

विसरा भेजा जांच के लिए लैब
सिविल अस्पताल में डॉ. अविनाश जिंदल और डॉ. दविंदर कुमार के बोर्ड की अगुवाई में सन्नी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. जिंदल ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान प्राथमिक जांच में लग रहा है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन शव नीला पड़ना दूसरे संदेह पैदा कर रहा है। विसरे और लंग्स को भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

एसएसपी मंड पर हमले से आया था सुर्खियों में
सन्नी गुडविल उस समय सुर्खियों में आया जब 25 दिसंबर, 2012 को उसने पंजाब पुलिस के  तत्कालीन एआईजी  एसएस मंड और एनआरआई परमजीत सिंह पर कातिलाना हमला किया था। इस मारपीट में एसएसपी मंड की एक टांग टूट गई थी।

पुलिस ने मनिंदर पाल सिंह उर्फ सन्नी गुडविल, ऋषि बांडा और अमन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। वह करीब आठ महीने तक जेल में बंद रहा और बाद में जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें