फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: पेड़ के नीचे युवक का शव रखकर बाइक सवार भागे, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 23 May 2022 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बबलदीप सिंह को बीच में बिठाकर लाए और दोनों युवक बबलदीप सिंह को वृक्ष नीचे लिटाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोनियाना मंडी जैतो बाइपास के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवार युवक भारती स्कूल के पीछे वृक्ष के नीचे एक युवक का शव रखकर फरार हो गए। उक्त पूरी घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना नेहियांवाला पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान बबलदीप सिंह (21) निवासी गांव बलाहड विंझू के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को राहगीरों ने गोनियाना मंडी जैतो बाइपास के नजदीक स्थित भारती स्कूल के पीछे पेड़ के नीचे एक युवक का शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना नेहियांवाला के एसएचओ वरूण कुमार पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक के परिजनों को सूचित किया। 

जहां पर डॉक्टरों ने युवक बबलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर वरूण ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो पता चला कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बबलदीप सिंह को बीच में बिठाकर लाए और दोनों युवक बबलदीप सिंह को वृक्ष नीचे लिटाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक युवक के पिता जसकरण सिंह ने कहा कि जब तक उसके बेटे के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उनको संदेह है कि जो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे वह नशा तस्कर लग रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें