शनिवार शाम वह एजेंसी के साढे चार लाख रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर अटावा ब्रांच में पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान जब वह सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास पहुंचा तो दो नाकाबपोश युवकों ने उसे घेरकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके ही हेलमेट से उस पर हमला कर जबरन बाइक छीनकर फरार हो गए। दिलीप के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने गैस एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की तो खुलासा हुआ कि दिलीप को एजेंसी के 3.59 लाख रुपये अटावा की ब्र्रांच में देने को कहा गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि लूटी गई बाइक की चाबी शिकायतकर्ता के पास ही है। ऐसे पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
पुलिस के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों युवकों ने चेहरे पर कोई कपड़ा नहीं बांधा था। वे लोग शिकायतकर्ता से बाइक ले गए हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को दिए गए साढे चार लाख रुपये लूटने के बयान और दोनों युवको के नाकाबपोश होने का बयान संदिग्ध लग रहा है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने इस मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।