फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गिरवी रख बहन की शादी को पैसा लिया, ऑनलाइन ठगा गया

Sat, 13 Feb 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो गिरवी रखकर बहन की शादी के लिए फाइनेंसर से पैसा लिया, लेकिन ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह ने खाते से 50 हजार उड़ा दिए। मामला चंडीगढ़ का है। अब ऑटो चालक रंजीत को 22 फरवरी को होने वाली अपनी बहन की शादी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस के साइबर सेल ने बैंक को पैंमेंट रोकने के लिए मेल कर दी है। अगर बैंक से पैमेंट नहीं हुई होगी तो पीड़ित के पचास हजार रुपये वापस मिलने की संभावना है।

मलोया निवासी रंजीत का स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में खाता है। उसने बताया कि वीरवार दोपहर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई और उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। फोन पर एटीएम की सारी डिटेल ले ली। इसके बाद वही शख्स बार-बार उसके मोबाइल पर आ रहे नंबर की डिटेल लेता गया और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करता रहा।
विज्ञापन


उसने वीरवार से शुक्रवार तक उसके एटीएम से ऑनलाइन 50 हजार रुपये निकाल लिए। शुक्रवार को रंजीत जब बैंक में अपनी पासबुक पर एंट्री करवाने गया तो उसके होश उड़ गए। उसके खाते में 60 हजार रुपये में से सिर्फ 9700 रुपये शेष बचे थे। उसके बाद रंजीत ने एसएसपी विंडो और साइबर सेल में शिकायत दी।

साइबर सेल इंचार्ज हरिंदर सिंह शेखों ने शिकायत पर तुरंत बैंक को एक मेल भेजी। इसमें रंजीत के खाते से हुई ऑनलाइन पैमेंट को तुरंत रोकने की गुजारिश की गई है।

हरिंदर सिंह का कहना है कि अगर बैंक ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की पैमेंट नहीं की हुई होगी तो सारी पैमेंट वापस हो सकती है। साइबर सेल का कहना है कि अक्सर बैंक से पैमेंट होने में 24 घंटे का वक्त लग ही जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें