वह महिला से मिलने जब सुर्खपीर रोड स्थित घर में पहुंचा तो महिला बाला रानी उसे घर की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में ले गई और वहां पर उसके साथ बातचीत करने लगी। इस दौरान आरोपी युवक हरचरन सिंह निवासी बल्लाराम नगर बठिंडा व लक्की निवासी गांव किकरदास मोहल्ला कमरे में पहुंचे और अपने आप को सीआईए स्टाफ के मुलाजिम बता उस पर महिला के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देने लगे। वहीं उसे एक लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित ने बताया कि जब उसने उसे एक लाख रुपये की जगह 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही तो दोनों उसे अपनी कार में बिठाकर उसके घर ले आए और उसे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदनामी के डर से पैसे देने के बाद जब उसने अपने स्तर पर महिला के बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला ने एक गिरोह बना रखा है। यह गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपये की वसूली करता है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना कैनाल कालोनी पुलिस को दी।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी महिला बाला रानी व उसके साथी महिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनका तीसरा साथी लक्की फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। जिनसे ब्लैकमेल कर वसूले गए 50 हजार रुपये बरामद करने है।