फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो मुझे पेड़ से बांधकर पीट रहे थे, मैं रोती चीखती रही, लोग खड़े तमाशा देखते रहे'

Fri, 22 Sep 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
ससुरालियों ने पेड़ से बांधकर महिला को पीटा
विज्ञापन
वो मुझे पेड़ से बांधकर पीट रहे थे। मैं रोती चीखती चिल्लाती रही, पर कोई बचाने नहीं आया। लोग खड़े होकर बस तमाशा देखते रहे। पढ़ें महिला की रुला देने वाली आपबीती। घटना पंजाब के बठिंडा की है। बीड़ तलाब बस्ती में रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बच्चा पैदा न होने पर पेड़ से बांधकर पीट दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनने के बावजूद आस पड़ोस के लोग उसको छुड़वाने नहीं आए, बल्कि पास में खडे़ होकर तमाशा देखते रहे। सूचना मिलने पर आई थाना सदर पुलिस ने महिला को पेड़ से खोलकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी पति बलविंदर सिंह, सास प्रकाश कौर, ननद राज कौर, दादी सास विदया सागर, अमर सिंह, जीतो कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे

ससुरालियों ने पेड़ से बांधकर महिला को पीटा
सिविल अस्पताल में भर्ती मनजीत कौर ने बताया कि उसके ससुराल वाले बीते एक साल से उसको बच्चा न होने के चलते और दहेज प्रताड़ना में परेशान करते आ रहे थे। उनके खिलाफ बीते 1 साल से एसएसपी से लेकर आईजी बठिंडा तक को शिकायतें की, लेकिन पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।

उसने बताया कि 17 सितंबर को जैसे ही वह बीड़ तलाब बस्ती स्थित अपने घर में पहुंची तो सबसे पहले उसकी ननद राज कौर ने उस पर हमला कर दिया। उसके बाद तुरंत उसके पति बलविंदर सिंह और सास प्रकाश कौर ने एक अन्य रिश्तेदार महिला जीतो कौर के साथ घर में ही स्थित तूत के पेड़ से बांधना शुरू कर दिया।

इस दौरान पास में बैठा बस्ती का सदस्य अमर सिंह शराब पीने लगा। उसके पति, सास और ननद को उसे पीटने के लिए उकसाने लगा। सभी ने उसे पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने मदद नहीं की

lady beaten - फोटो : demo pic
मनजीत ने कहा के बस्ती के कुछ लोग जब उसको छुड़वाने आए तो आरोपी उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर आई थाना सदर पुलिस ने उसे छुड़वाया। हैरानी की बात तो है कि पुलिस के सामने आरोपी चारपाई पर लेटे रहे, लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ने के बजाय भागने का पूरा मौका दिया।

एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को पेड़ से छुड़वाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई न किए जाने संबंधी पूछे सवाल के जवाब को टालते एसएसपी ने फोन काट दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें