फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के प्रपोजल पर लड़की का जवाब सुनकर लड़के का खून खौल गया और फिर...

Wed, 26 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
जानलेवा हमला
विज्ञापन
लड़का बोला, मुझसे शादी करोगी। लड़की ने इस सवाल का ऐसा जवाब दिया, सुनकर उसका खून खौल गया और उसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था। घटना पंजाब के बठिंडा की है। एक युवक ने तलवंडी साबो के एक प्राइवेट स्कूल में मंगलवार को एक्सट्रा क्लास लगाने पहुंची किशोरी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। किशोरी को स्कूल प्रबंधकों की ओर से तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना तलवंडी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सिविल अस्पताल में जाकर पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए। थाना तलवंडी साबो के प्रभारी जगदीश कुमार ने पीड़िता के बयान पर युवक जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

काफी समय से लड़की का पीछा कर रहा था युवक

जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो के टैगोर पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार को सुबह साढे़ सात बजे एक्सट्रा क्लासेस के लिए स्कूल में पहुंची। उसके पीछे ही इस स्कूल का पूर्व छात्र जसवीर सिंह अंदर घुसा और किशोरी से शादी करने को कहने लगा। किशोरी ने शादी करने से इंकार किया तो जसवीर ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

किशोरी ने खुद को बचाने के लिए अपने हाथ आगे कर दिए, जिससे उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई। वह गंभीर रूप में घायल हो गई। वहीं घटना के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। स्कूल प्रबंधकों ने घायल किशोरी को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें