फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर के नाम पर ठगी: कारोबारी के दो बैंक खातों से 1.03 लाख रुपये निकाले, आप भी रहें सावधान

Wed, 14 Dec 2022 10:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बैंक में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि 40 हजार और 49 हजार रुपये एक बैंक खाते में, 4400 रुपये एक मोबाइल नंबर पर दर्ज पीपीआई वॉलेट में और 10 हजार रुपये जेआरजी बैंक खाते में जाने का पता लगा। उन्होंने मामले की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत सदर थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव ककरोई के रहने वाले कारोबारी को झांसे में लेकर खाते से 1.03 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव ककरोई निवासी रविंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह जेपी फायर प्रोटेक्शन इंजीनियरिंग के नाम से फर्म चलाते हैं। उनकी फर्म में एचडीएफसी और एसबीआई के खाते लिंक हैं। 23 अक्तूबर को उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका एक कूरियर आया है। उसे प्राप्त करने के लिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा गया है। उसे बता दीजिए। उसी समय एक मैसेज भी उनके मोबाइल पर आया। उस समय उनका एक कूरियर आना था। उन्हें लगा कि वही कूरियर आया होगा, जिस पर उन्होंने उसे ओटीपी बता दिया। 

ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही उनके दोनों बैंक खातों से तीन रुपये कटने के मैसेज उन्हें प्राप्त हुए। उन्होंने उस तरफ ध्यान नहीं दिया। बाद में 24 अक्तूबर को उनके एचडीएफसी खाते से तीन बार में 49 हजार, 40 हजार और 10 हजार रुपये की निकासी हुई। साथ ही उसी दिन एसबीआई के खाते से 4400 रुपये निकाले गए। उनके खाते से कुल एक लाख तीन हजार 400 रुपये निकाले गए। जब बैंक में जाकर पता किया तो 40 हजार और 49 हजार रुपये एक बैंक खाते में, 4400 रुपये एक मोबाइल नंबर पर दर्ज पीपीआई वॉलेट में और 10 हजार रुपये जेआरजी बैंक खाते में जाने का पता लगा। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें