फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में खत्म हो गया बैंक मैनेजर का परिवार, मरने वालों में दो साल की मासूम भी

Mon, 13 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(झज्जर)
विज्ञापन
सड़क हादसे में खत्म हो गया बैंक मैनेजर का पूरा परिवार
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में बैंक मैनेजर का पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ।
विज्ञापन


बहादुरगढ़-झज्जर रोड पर डाबोदा माजरा के बीच शनिवार रात करीब 10 बजे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर की भीषण टक्कर में कार में सवार पूरा परिवार खत्म हो गया। पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे पीजीआई रोहतक भेजा गया तो वहां उसकी भी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस तरह से हुआ था हादसा

सड़क हादसे में खत्म हो गया बैंक मैनेजर का पूरा परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हेड़ा निवासी के संदीप (30) झज्जर में इंडस इंड बैंक में कर्मचारी था। वह अपनी पत्नी निशा और बेटी मानवी (3) को अपने ससुराल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कार की टक्कर हो गई।

इससे कार में बैठे परिवार के तीनों लोगों को चोटें आई, जिसके चलते निशा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद लोगों ने संदीप को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई।  बेटी मानवी को पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

वहीं महिला सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जूटी थी। इसी बीच पता चला कि पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान मासूम मानवी की भी मौत हो गई। पजिनों ने बताया कि संदीप अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के घर बहादुरगढ़ आ रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें