फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: गायक बब्बू मान व मनकीरत औलख की हत्या की प्लानिंग फेल, मूसेवाला का बदला लेने निकले चार गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 08:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने 12 मार्च को मन्नू बट्टा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्वाइंट 32 बोर का एडवांस हथियार, मैगजीन, पांच कारतूस और एक स्कोडा कार बरामद की। इसके बाद 13 मार्च को अमन कुमार उर्फ विक्की, कमलदीप उर्फ किम्मी, संजीव उर्फ संजू को पकड़ा। अमन के पास से पुलिस को प्वाइंट 30 बोर का पिस्टल और चार कारतूस मिले।
विज्ञापन
मनकीरत औलख, सिद्धू मूसेवाला और बब्बू मान की फोटो। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबीहा गैंग के चार गुर्गों ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। इन्हें चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने पकड़ा है। गैंग के गुर्गों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की प्लानिंग बनाई थी। उनके निशाने पर मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख थे। योजना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से एके-47 भी मंगवाई गई थी। आरोपियों के पकड़े जाने से बाउंसर सुरजीत की हत्या का केस भी सुलझ गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव बुड़ैल के मन्नू बट्टा (29), पंचकूला का अमन कुमार उर्फ विक्की (29), मलोया का संजीव उर्फ संजू (23) और कमलदीप उर्फ किम्मी (26) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ बीते 12 मार्च को सेक्टर-49 थाने में आईपीसी की धारा 384, 386, 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 में केस दर्ज किया गया था। उसी मामले में इन सभी को पकड़ा गया है। 

आरोपियों ने बताया कि दविंदर बंबीहा गैंग को अर्मानिया में छिपा लक्की पटियाल चला रहा है। पुलिस ने बताया कि एक टीम 12 मार्च को सेक्टर-50 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान शाम लगभग 6:50 बजे एक सूत्र ने पुलिस को संगीन अपराधी खुड्डा अली शेर निवासी लक्की पटियाल और कनाडा में बैठे उसके साथी प्रिंस कुराली एवं मलेशिया में रह रहे लाली के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

उसने बताया कि लक्की पटियाल और उसके साथियों के कहने पर मलोया का मुकुल राणा (वर्तमान में खरड़ निवासी), उसका दोस्त बुड़ैल निवासी मन्नू बट्टा स्थानीय बिजनेसमैन, होटल, डिस्क, क्लब मालिकों, प्रॉपर्टी डीलर्स, बिल्डर्स, रेस्टोरेंट मालिकों, शराब ठेकेदारों व अन्य लोगों को धमका रहे हैं और उनसे वसूली कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में वह चंडीगढ़ में बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया गया था।

आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किए कई आधुनिक हथियार
पुलिस ने 12 मार्च को मन्नू बट्टा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्वाइंट 32 बोर का एडवांस हथियार, मैगजीन, पांच कारतूस और एक स्कोडा कार बरामद की। इसके बाद 13 मार्च को अमन कुमार उर्फ विक्की, कमलदीप उर्फ किम्मी, संजीव उर्फ संजू को पकड़ा। अमन के पास से पुलिस को प्वाइंट 30 बोर का पिस्टल और चार कारतूस मिले। कमलदीप उर्फ किम्मी से .32 बोर का एडवांस रिवाल्वर और संजीव उर्फ संजू से भी .32 बोर का पिस्टल और छह कारतूस मिले।

बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारना था
पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि वह प्रिंस का दोस्त है और व्हाट्सएप पर उससे बात होती थी। उसने उसे और कमलदीप को दूसरी गैंग से बचने के लिए हथियार मुहैया कराया था। प्रिंस ने अमन से पूछा था कि क्या उसका जम्मू-कश्मीर में कोई कनेक्शन है। अमन ने पूछा कि वह जम्मू कश्मीर में कनेक्शन के बारे में क्यों पूछ रहे हैं तो प्रिंस ने बताया कि उसने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों से बदला लेना है और बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारना है। इसके लिए एके-47 जैसे बड़े हथियारों की जरूरत पड़ेगी। यह श्रीनगर से लाने होंगे।

प्रिंस ने अमन से कहा कि अगर उसका कोई श्रीनगर में है तो वह उसे हथियार मुहैया करवा देगा। अमन ने घबराकर मना कर दिया। करीब महीना पहले प्रिंस ने अमन को व्हाट्सएप पर कॉल पर बताया था कि उसके साथी तेजा, विजय, मनी और अमनप्रीत उर्फ पीता को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। अमन ने कहा कि मुकुल ने बलजीत चौधरी और गगन बाउंसर को मारने के लिए भी हथियार मुहैया करवाए थे।

बाउंसर सुरजीत की हत्या की गुत्थी भी सुलझी
कमलदीप ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने वर्ष 2020 में बाउंसर सुरजीत सिंह की सेक्टर-38 में हत्या की योजना बनाई थी। वह प्रिंस का दोस्त है जो कनाडा में है। पहले वह खुड्डा अलीशेर में रहता था। उसे सुरजीत की हत्या से करीब एक हफ्ता पहले प्रिंस की कॉल आई थी। उसने दो शूटर्स के बारे में बताया था। प्रिंस ने कमलदीप को उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट देने को कहा था। 
विज्ञापन

शूटर्स नीरज गुप्ता उर्फ चस्का और दीपक मान थे। कमलदीप ने उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया और मुकुल राणा ने सुरजीत की रेकी करने में शूटर्स की मदद की। इसके बाद उसे पता चला कि नीरज चस्का को चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है तो वह घबरा गया कि उसके संलिप्तता के बारे में पता चलने के बाद विरोधी गैंग के सदस्य उसे मार देंगे। कमलदीप ने बताया कि इसकी जानकारी उसने मुकुल राणा और प्रिंस को दी और अपने डर के बारे में बताया। इसके बाद प्रिंस के कहने पर मुकुल ने उसे और संजीव व अमन को हथियार मुहैया करवाए थे।

सिर्फ मन्नू पर पहले से दो केस दर्ज
गिरफ्तार चार आरोपियों में से सिर्फ मन्नू पर पहले से दो केस दर्ज हैं। इसमें से एक सेक्टर-34 थाने में वर्ष 2022 में एक्साइज एक्ट और दूसरा वर्ष 2022 में झगड़े का एक केस है। वह दसवीं फेल है और प्राइवेट फाइनेंस का काम करता था। पकड़े गए अन्य आरोपियों में से संजीव दसवीं पास है और कमलदीप 12वीं पास है। अमन ने बीएससी किया है और कमलदीप और संजीव के साथ मोहाली के टीडीआई मॉल में डाउन टाउन कैफे चला रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें