फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बंबीहा गैंग का मुख्य शूटर नीरज चस्का दबोचा गया, गुरलाल बराड़ की हत्या को दिया था अंजाम

Thu, 29 Sep 2022 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरलाल की हत्या के अलावा नीरज कम से कम चार और हत्याओं में सीधे तौर पर शामिल रहा है, जिसमें अगस्त 2019 में फिरोजपुर जेल में बंद आमना जैतो के निर्देश पर फरीदकोट जिले के जैतो शहर में मारे गए कबड्डी खिलाड़ी मनी की हत्या भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जम्मू के सांबा जिले से कुख्यात दविंदर बंबीहा गैंग के टॉप मोस्ट वांटेड शूटर नीरज चस्का को गिरफ्तार कर लिया है। कई हत्याओं में वांछित चल रहे नीरज चस्का ने सोपू अध्यक्ष गुरलाल बराड़ की हत्या को अंजाम दिया था। पंजाब के डीजीपी  गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी रिश्तेदार गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद दविंदर बंबीहा और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच संघर्ष छिड़ गया था। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई हत्याएं हुईं। 

विज्ञापन


गुरलाल बराड़ की अक्तूबर 2020 में चंडीगढ़ के एक नाइट क्लब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार गैंगस्टर नीरज उर्फ चस्का फरीदकोट के जैतो का रहने वाला है और बंबीहा गैंग का मुख्य शूटर है। चस्का को विदेशी वांछित गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल नियंत्रित कर रहा है। सितंबर 2016 में पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर दविंदर बंबीहा को मार गिराए जाने के बाद से पटियाल बंबीहा गैंग का मुख्य संचालक है। नीरज 2019 से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चल रहे ऑपरेशन में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से सांबा जिले से नीरज उर्फ चस्का को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से प्वाइंट 30 कैलिबर और प्वाइंट 32 कैलिबर राइफल सहित दो विदेशी निर्मित पिस्तौलें और 17 कारतूस भी बरामद किए हैं। 

गुरलाल की हत्या के अलावा नीरज कम से कम चार और हत्याओं में सीधे तौर पर शामिल रहा है, जिसमें अगस्त 2019 में फिरोजपुर जेल में बंद आमना जैतो के निर्देश पर फरीदकोट जिले के जैतो शहर में मारे गए कबड्डी खिलाड़ी मनी की हत्या भी शामिल है। इसके अलावा एक दोहरे हत्याकांड में मार्च 2021 में अंबाला में प्रदीप उर्फ पांजा और राहुल की हत्या का इल्जाम भी नीरज चस्का के सिर पर है। 

चस्का ने अपने साथियों के साथ मार्च 2020 में चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में सुरजीत बाउंसर की भी हत्या की थी। इसके बाद दविंदर बंबीहा समूह ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि बाउंसर अमित की हत्या का बदला लेने के लिए सुरजीत बाउंसर की हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद बंबीहा गैंग की और गतिविधियों का खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें