चंडीगढ़ से फेज-6 आ रही एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती को ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने उसको अगवा कर घड़ूआ ले गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की से रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक लड़की मूलरूप से गुरदासरपुर की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही मोहाली के फेज-6 रहने आई थी। साथ ही चंडीगढ़ के सेक्टर-34 की एक कंपनी में काम करने लगी थी।
मंगलवार शाम को आफिस की छुट्टी के बाद वह फेज-6 के लिए ऑटो से निकली। उसने पिकाडली चौक से ऑटो लिया था। उसने ऑटो चालक से कहा कि उसे फेज-6 में उतार देना। जब वह सेक्टर-41 के पास पहुंचे तो ऑटो में दो लोग और सवार हुए। जिसने ऑटो चला रहे युवक से हैलो हाय की।
इसके बाद आरोपियों ने एक दूसरे से बात शुरू कर दी। इस दौरान शराब के ऊंचे दामों पर बात करने लगे। वह जब फेज-6 पहुंचे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। इसमें एक ने कहा कि चुपचाप ऑटो में बैठी रहो, वरना वह उसे मार देंगे। वह उसे शहर के विभिन्न हिस्सों से घुमाते हुए घड़ूूआं ले गए।