फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ऑटो चालक ने की शराब की बात, फिर युवती को अगवा कर की रेप की कोशिश

Fri, 21 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
युवती को अगवा कर रेप की कोशिश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ से फेज-6 आ रही एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती को ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने उसको अगवा कर घड़ूआ ले गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की से रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।  जानकारी के मुताबिक लड़की मूलरूप से गुरदासरपुर की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही मोहाली के फेज-6 रहने आई थी। साथ ही चंडीगढ़ के सेक्टर-34 की एक कंपनी में काम करने लगी थी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को आफिस की छुट्टी के बाद वह फेज-6 के लिए ऑटो से निकली। उसने पिकाडली चौक से ऑटो लिया था। उसने ऑटो चालक से कहा कि उसे फेज-6 में उतार देना। जब वह सेक्टर-41 के पास पहुंचे तो ऑटो में दो लोग और सवार हुए। जिसने ऑटो चला रहे युवक से हैलो हाय की।

इसके बाद आरोपियों ने एक दूसरे से बात शुरू कर दी। इस दौरान शराब के ऊंचे दामों पर बात करने लगे। वह जब फेज-6 पहुंचे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। इसमें एक ने कहा कि चुपचाप ऑटो में बैठी रहो, वरना वह उसे मार देंगे। वह उसे शहर के विभिन्न हिस्सों से घुमाते हुए घड़ूूआं ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने आरोपियों का डट कर किया सामना

युवती को अगवा कर रेप की कोशिश - फोटो : Demo Pic
लड़की ने कई बार रास्ते में कहा कि उसे उतार दे। इस बीच आरोपी उसे खेतों में ले गए। साथ ही ऑटो बंद कर रेप की वारदात को अंजाम देने लगे। उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान लड़की ने उसका डटकर मुकाबला किया। इसके बाद वह तेजी से सड़क की तरफ भागी। वह चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर पहुंची।युवती ने तुरंत सौ नंबर पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत लड़की को थाने पहुंचाया। साथ ही मामले संबंधी केस दर्ज किया है।


पुलिस देख रही है सीसीटीवी रिकॉर्डिंग
पुलिस अब चंडीगढ़ सीमा व अन्य एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें