फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोवाले ने की सवारी से रेप की कोशिश

Fri, 18 Apr 2014 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी पार्क से वीरवार शाम को बलटाना जाने वाली एक लड़की को आटो चालक और उसके साथी ने अपहरण कर लिया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मनीमाजरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आटो चालक और साथी के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी हुई थी। आरोपियों की पहचान आटो चालक विनोद और उसके साथी अनिल के रूप में हुई है।

घटना वीरवार देर शाम की है कि जब आईटी पार्क स्थित एक बड़ी कंपनी में काम करने वाली युवती ने बलटाना जाने के लिए बस स्टैंड के पास से आटो लिया था। इस दौरान उसके साथ एक अन्य युवती भी आटो में सवार हुई थी। वह युवती रेलवे स्टेशन पर उतर गई।
विज्ञापन


उसके बाद इस युवती को लेकर वह हाउसिंग बोर्ड चौक गए। वहां से इन लोगों ने आटो बलटाना ले जाने के बजाए मनसा देवी की तरफ मोड़ लिया और इंदिरा कालोनी के पास जंगल की तरफ ले जाकर युवती के साथ छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास किया। इस पर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

युवती का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के पुलिस कर्मचारियों और मनीमाजरा थाना के एसआई रोहित कुमार ने जाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। देर रात तक  पुलिस दोनों का मेडिकल करवाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें