फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भतीजे ने बुआ को मार डाला

Sat, 14 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद की वजह से शनिवार को भतीजे ने बुआ को ट्रैक्टर के पीछे लगे रीपर से रौंदकर हत्या कर दी। मामला पंजाब के गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) का है। गांव मोहनके हिठाड़ में जमीन विवाद की वजह से शनिवार को भतीजे ने बुआ को ट्रैक्टर के पीछे लगे रीपर से रौंदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह घटना पुलिस की लापरवाही से हुई है। उनके पास उक्त जमीन पर लगी धान की फसल काटने का अदालत की तरफ से स्टे था, लेकिन पुलिस ने उनका साथ देने के बजाय आरोपियों की मदद की। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुलखन सिंह मौके पर पहुंच गए।

भंबा राम वासी गांव मोहनके हिठाड़ की साढ़े सात एकड़ जमीन थी। उसने पांच एकड़ जमीन अपने बेटे और ढाई एकड़ जमीन अपनी बेटी सीमा रानी के नाम कर दी। चार माह पूर्व भंबा राम की मौत हो गई। उसके बाद से सीमा के भाई के बेटे (भतीजे) ढाई एकड़ जमीन को लेकर उसके साथ झगड़ा करने लगे। ढाई एकड़ जमीन पर धान की फसल लगी थी।
विज्ञापन


शनिवार को सीमा रानी अपने बेटे के साथ उक्त जमीन पर लगी फसल काटने आई थी, उसी समय उसके भतीजे राज कुमार व सुरेंद्र कुमार पहुंच गए। दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। सीमा के बेटे ने तेजधार हथियार से राज कुमार की मां जलोबाई पर वार कर दिया, जिस कारण वो जख्मी हो गई।

इसी बात पर राज कुमार ने गुस्से में आकर अपने ट्रैक्चर के पीछे लगे रीपर से रौंदकर सीमा रानी की हत्या कर दी। पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी सुलखन सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे।

उधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पास उक्त जमीन पर लगी धान की फसल काटने का अदालत की ओर से स्टे था और इस संबंधी पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने उनकी मदद न करके आरोपियों का साथ देते रहे, जिस कारण ये घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें