एक दम्पति द्वारा बेटी समेत जहर निगला
धोबीवाड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात एक दम्पति द्वारा बेटी समेत जहर निगलने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया है की परिवार ने फाइनेंसर से तंग आकर जहर खाया है।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार धोबीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले रूप सिंह ने रविवार देर रात अपनी पत्नी सपना और बेटी चारु समेत जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जब इनकी हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों को पता चला। इस पर तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है तीन दिन पहले ही दम्पति ने डीएसपी को शिकायत दी थी। फाइनेंसर के मामलों के नोडल अधिकारी राहुल देव से परिवार मिला था। राहुल देव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था।