फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से शरीर से भगाने आया था भूत पर ऐसी गंदी करतूत

Fri, 05 Jun 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत प्रेत का डर दिखाने के बाद ताबीज बांधने के दौरान एक तांत्रिक ने महिला से गंदी करतूत कर डाली। मामला, पंजाब के लुधियाना का है। महिला के शोर मचाने पर तांत्रिक फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक मोहम्मद साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया।

पीड़िता के अनुसार उसका पति कोई काम नहीं करता था। वह नौकरी करती थी, लेकिन उसकी नौकरी से आने वाली आमदनी से घर का खर्च नहीं चलता था। उसके घर कोई बच्चा भी नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शोर मचाने पर भागा तांत्रिक

उसे किसी ने आरोपी तांत्रिक शहनाज का नंबर दिया। इसके बाद उसने उक्त आरोपी को घर पर बुलाया। आरोपी मोहम्मद साहिल ने पहले अकेले में उसके पति से बात कर उसे बताया कि उसकी पत्नी में कोई भूतप्रेत है। उसकी पूजा करवानी पड़ेगी।

इसके बाद आरोपी ने महिला से अकेले में बात कर बताया कि उसके पति को भूतप्रेत ने बांध रखा है। दोनों को ताबीज बधवाना होगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी 1 जून को उनके घर आया और उसके पति को पूजा का सामान दरिया में बहाने के लिए भेज दिया।

पीछे से आरोपी ने ताबीज बांधने के बहाने महिला से दुराचार की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें