कालेज के बाहर छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, बाद उसे मंदिर ले जाकर पुजारी को रुपयों का लालच देकर युवती संग शादी रचा ली। ये सनसनीखेज वारदात, हरियाणा के सिरसा इलाके की है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और साजिश में शामिल रहे अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के एक क्षेत्र निवासी एक युवती, जो सिरसा स्थित एक महिला कॉलेज में पढ़ती है। रोजाना की भांति वह अपनी सहेली के साथ पांच मई को कॉलेज पहुंची।
इसी दौरान सहेली का रिश्तेदार नथोर निवासी विक्रम वहां आया और दोनों से बातों के दौरान उसने अंजू को को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेसुध होने लगी तो विक्रम सिंह ने उसे कार में बैठा दिया। आरोपी विक्रम सिंह छात्रा को मंदिर ले गया और पुजारी को कुछ लालच देकर बेसुध युवती से जबरन शादी कर ली।